सिविल सर्जन का आधी रात को दतिया जिला अस्पताल में छापा, नवजातों की जांच और सुरक्षा पर दिए निर्देश

दतिया: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने रात करीब 12:30 बजे अचानक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस दौरे से अस्पताल स्टाफ में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. राठौर ने ट्रॉमा सेंटर, एक्स-रे, सर्जिकल, आर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक वार्ड, प्रसव कक्ष, मैटरनिटी ओटी, पीआईसीयू, एसएनसीयू और लैब सहित कई वार्ड देखे।

उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को हर नवजात को जन्म के समय बर्थ डोज और स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। पीडियाट्रिक वार्ड में ओआरएस की उपलब्धता पर जोर देते हुए उन्होंने 24 घंटे ओआरएस उपलब्ध कराने और वार्ड में ओआरएस प्रोटोकॉल का पोस्टर लगाने को कहा। उन्होंने मरीजों से भोजन और इलाज को लेकर फीडबैक भी लिया। साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर गार्डों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Next Post

ग्वालियर शुगर कंपनी को हाईकोर्ट से राहत, करोड़ों की पेनल्टी का आदेश निरस्त

Sun Aug 24 , 2025
ग्वालियर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने ग्वालियर शुगर कम्पनी लिमिटेड, डबरा पर लगाई गयी करोड़ों रूपये की पेनल्टी को रद्द कर दिया है। न्यायालय ने साफ किया है कि कम्पनी को 1940 में जो जमीन पट्टे पर दी गयी थी। वह शुरू से ही गैर-कृषि प्रयोजन के लिये थी। […]

You May Like