बुरे से न घबराएं, अच्छे समय के लिए स्वयं को तैयार करें : डॉ. वरुण

सतना : अच्छा कार्य करें, अच्छा चिंतन-मनन करें, बुरे समय से घबराने के बजाए समय का सदोपयोग करें और इसके साथ ही अच्छा समय आने का इंतजार करते हुए स्वयं को उसके लिए तैयार रखें. केंद्रीय जेल सतना में निरुद्ध बंदियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डॉ. वरुण कपूर द्वारा यह विचार साझा किए गए. इसी कड़ी में डीजी जेल द्वारा अच्छे प्रबंधन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जेल अधीक्षक सहित स्टॉफ को शुभकामनाएं भी दी गईं.डीजी जेल डॉ. कपूर ने डीआईजी जेल अखिलेश सिंह तोमर के साथ शुक्रवार को केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया.

इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा सहित जेल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. डीजी जेल ने केंद्रीय जेल में मुलाकात कक्ष, नवीन महिला वार्ड, मूर्तिकला प्रशिक्षण केंद्र, जेल भण्डार घर, जेल अस्पताल, जेल कारखाना, पाकशाला, अनसुइया सेक्टर गोदावरी सेक्टर, शारदा सेक्टर और सेक्टर क्र. 6 के साथ-साथ समूची जेल पुराना खण्ड व नवीन खण्ड का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डीजी जेल ने बंदियों के स्वास्थ्य, पैरोल और मुलाकात से संबंधित समस्यायों को गौर से सुना.

इसी कड़ी में डीजी जेल द्वारा नवनिर्मित महिला बैरक, जेल चिकित्सालय बैरक और अनसुइया सेक्टर की बैरक का फीता काटकर शुभारंभ किया गया. निरीक्षण और शुभारंभ करने के बाद डीजी जेल ने बंदियों और स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन बैरकों के निर्माण से जेल में भीड़ की समस्या हल होगी. नवीन चिकित्सालय बैरक से बंदियों को सरल और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. बंदियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए आरओ लगवाए जाएंगे. इसी कड़ी में बंदियों को निजी स्त्रोतों से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. महिला बंदियों को खुली जेल में रखे जाने के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है.
 बंदियों का बांटे प्रमाण पत्र
डीज जेल श्री कपूर द्वारा जेल में चलाए जा रहे ब्यूटी पार्लर, साबुन व वाशिंग पाउडर बनाने के रोजगारेन्मुखी प्रशिक्षण से प्रशिक्षित और अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे व्यक्तित्व परिस्कार जीवन साधना शिविर से प्रशिक्षित बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. इसी कड़ी में जेल में अच्छा आचरण-कार्य करने वाले बंदियों को 1 माह का परिहार प्रदान किया गया. इसके अलावा जेल स्टॉफ से चर्चा करते हुए डीजी जेल ने यह जानकारी भी दी कि जेल कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिलवाए जाने से संबंधित प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है.
 उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई
डीजी जेल द्वारा केकंद्रीय जेल की विजिटर बुक में अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा गया कि यह एक साफ-सुथरी और व्यवस्थित जेल है. यहां पर पर्याप्त स्थान और आधारभूत संरचना उपलब्ध है. यहां का स्टॉफ प्रेरित और अनुशासित है. इसी कड़ी में अच्छे प्रबंधन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजी जेल द्वारा जेल अधीक्षक सहित सभी स्टॉफ का शुभकामनाएं दी गईं

Next Post

कोलारस और पिछोर विधानसभा में केन्द्रीय विद्यालय खुलेंगे

Sat Mar 7 , 2026
शिवपुरी: करैरा व शिवपुरी के बाद अब जिले के कोलारस और पिछोर विधानसभा में केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने वाली है। इन दोनों स्थानों के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल से भी मंजूरी मिल गई है। अब स्थानीय प्रशासन पिछोर व कोलारस में केन्द्रीय विद्यालय भवन बनाने के लिए जमीन […]

You May Like

मनोरंजन