स्वदेश वापसी के पहले बोले यादव, किए गए विभिन्न एमओयू

भोपाल, 19 जुलाई (वार्ता) यूएई और स्पेन की यात्रा के बाद आज स्वदेश वापसी कर रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उनके इस प्रवास के दौरान राज्य की प्रगति के लिए कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश सहित सभी भारतवंशियों के सहयोग से राज्य की प्रगति हेतु दुबई एवं स्पेन दौरा अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि उन देशों की तकनीक के माध्यम से मध्यप्रदेश में उत्पादन बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से निवेशकों के साथ विभिन्न एमओयू भी किए गए हैं।

डॉ यादव अपने इस प्रवास के दौरान पहले यूएई गए थे। इसके बाद उनका स्पेन का प्रवास हुआ। दोनों देशों में उन्होंने विभिन्न निवेशकों से चर्चा की और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

 

Next Post

बदमाश रईस पर चाकू से हमला

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में बदमाश रईस चपटा पर चाकू से हमला हमला कर दिया गया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। हमला किसने और किन कारणों से किया है, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही […]

You May Like