डिजिटल इश्क में फंसी डॉक्टर की पत्नी, आशिक बने युवक ने न्यूड वीडियो मंगवाकर की लाखों की ठगी

ग्वालियर: ग्वालियर की एक मोह जाल में फंसाया कि उसने अपनी लाखों रुपए के साथ अपनी इज्जत भी दांव पर लगा दी. महिला के पति डॉक्टर है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई दोस्ती मे महिला इतनी अंधी हो गई कि उसने अपना न्यूड वीडियो तक बनाकर भेज दिया. उसके बाद ठग ने उसे गिफ्ट भेजने के बहाने उससे तीन लाख 76 हजार रुपये भी ठगे. फिर वीडियो के नाम पर जब ब्लैकमेलिंग शुरू की तब महिला थाने पहुंची. महिला के पास एक माह पहले वॉटसएप कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद का नाम विपिन और खुद क़ो एनआरआई बताया और कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है.

उस दिन के बाद से अपने डॉक्टर पति से छुपकर महिला और युवक के बीच नियमित और लंबी-लंबी बातचीत शुरू हो गई, जो कुछ दिनो में प्रेम से भरी चर्चाओं में बदल गई. कथित विपिन ने महिला को लंदन आने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर की पत्नी ने इंकार कर दिया. फोन पर परवान चढ़े इस डिजिटल इश्क में पीड़िता से आरोपी विपिन ने फोटो मांगने शुरू कर दिए. पीड़िता ने भी आरोपी युवक को अपने कई फोटो विश्वास पर भेज दिए . आरोपी युवक की डिमांड पर महिला ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर युवक के वॉटसएप नंबर पर भेज दिया.

वीडियो भेजने के बाद आरोपी युवक ने पीड़ित महिला से तोहफा भेजने के नाम पर उसके आधारकार्ड की कॉपी भी वॉट्सएप पर ले ली. इसके बाद आरोपी युवक ने महिला को बताया कि उसने एक पार्सल भेजा है, उसे तुम ले लेना. पार्सल पर एड्रेस और फोन नंबर भी लिखा होना बताया.अगले दिन महिला के नंबर पर 9459316606 से कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि आपका पार्सल आया है और वह एयरपोर्ट से बोल रहा है.

इस पार्सल को लेने के लिए 15 हजार रुपए जीएसटी के चुकाने होंगे. लिहाजा महिला ने 15 हजार का पेमेंट कर दिया. इसके बाद युवक ने डॉलर चेंज करने के नाम पर 46 हजार, गाड़ी आगे बढ़वाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार, परमिट कार्ड बनवाने के नाम पर 1 लाख 15 हजार व सामान की रसीद बनवाने के नाम पर 80 हजार पेमेंट अलग-अलग एकाउंट नंबरो व मोबाइल नंबरों से करने को कहा. पीडिता ने बातों में आकर आरोपी विपिन को फोन पे ऐप के जरिए 3 लाख 76 हजार का पेमेंट कर दिया.

17 सितंबर को फिर से आरोपी युवक विपिन ने महिला को फोन किया और 2 लाख 85 हजार रुपए की मांग की. महिला जब रुपए देने से इंकार किया तो युवक अपने असल रूप मे आ गया, उसने कहा कि पार्सल वाले युवक से बात कर लो. जब महिला ने उससे बात की तो उसने सीधी धमकी दी कि पैसे देने पड़ेंगे, अगर नहीं दिए तो तुम्हारा न्यूड वीडियो वायरल कर देंगे. यकीन दिलाने के लिए अनजान युवक ने वह वीडियो भी भेजा जो महिला ने विपिन को भेजा था. इसे देख महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक गई और वह समझ गी कि वह बुरी तरह फंस चुकी है. इस मामले मे सीएसपी रोबिन जैन जांच कर रहे हैं।

Next Post

सहकारिता कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर गए

Fri Sep 19 , 2025
शिवपुरी: मप्र सहकारिता कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सहकारिता कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन एक हफ्ते से जारी है। कर्मचारी अपने हक के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और प्रशासन से लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं। मप्र सहकारिता कर्मचारी महासंघ जिला इकाई शिवपुरी के […]

You May Like