यूपीएससी में अशोकनगर के चितवन की 17वीं रैंक

अशोकनगर। मन ने यदि कुछ बनने और करने का दृढ संकल्प कर लिया तो पूरी कायनत भी उसे उसके मुकाम तक ले जाती है, ऐसा ही दृढ संकल्प उस समय साकार होता नजर आया, जब यूपीएससी के परीक्षा परिणाम घोषित हुए, जिसमें शहर के सोनी कालोनी निवासी चितवन जैन यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 23 वीं रैंक हासिक करते हुए आईएएस अधिकारी का प्राप्त किया है। वहीं परिणाम आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पूरा परिवार में खुशी का महौल देखा गया और वह एक दूसरे को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। दरअसल शुक्रवार को यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अशोकनगर के 23 वर्षीय चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी का पद प्राप्त किया है। चितवन ने यह उपलब्धी अपने तीसरे प्रयास में प्राप्त की। वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी दिमाग पर अनावश्यक दबाव नहीं डाला और प्रतिदिन आवश्यकतानुसार अध्ययन किया। चितवन ने अपनी सफलता में परिवार के पूर्ण सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

पिता ने कहा वह बचपन से बनना चाहता था कलेक्टर:

यूपीएससी के परिणाम आने के बाद जहां चितवन जैन के परिवार में खुशी का महौल है। बेटे की उपलब्धी के बारे में पिता मनीष जैन जो व्यवसायी है उन्होंने बताया कि उसका बचपन से ही कलेक्टर बनने का सपना था। जिसके चलते उन्होंने अपना पहला प्रयास में बिना किसी विशेष तैयारी के दिया था, इसके बाद उन्होंने दो साल तक लगातार तैयारी की, जिसमें एक वर्ष दिल्ली में रहकर ऑनलाइन कक्षाएं लीं और एक साल कोचिंग में अध्ययन किया। वहीं चितवन ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा अशोकनगर के एक निजी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दो साल तक भोपाल में 12वीं की पढ़ाई की और फिर दिल्ली से बीकॉम में स्नातक किया। स्नातक के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। चितवन का परिवार संयुक्त परिवार के रूप में जाना जाता है।

Next Post

मेहनत रंग लाई: नौकरी के साथ की तैयारी और पांचवें प्रयास में सुमित ने क्रैक किया यूपीएससी

Fri Mar 6 , 2026
सिंगरौली। होनहार बिरवान के होत चिकने पात कहावत को जिला मुख्यालय बैढ़न के नौगई निवासी युवा सुमित कुमार शाह ने सच कर दिखाया है। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की घोषित परीक्षा परिणाम में सुमित कुमार शाह ने 746वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सिंगरौली जिले […]

You May Like