चेन लूटकर भागे बदमाशों का लोगों ने किया पीछा, हथियार दिखाकर हुए फरार

इंदौर: राजमोहल्ला क्षेत्र में गुरुवार सुबह जैन मंदिर जा रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली. वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार दिखाकर उन्हें डरा दिया और एमओजी लाइन की ओर फरार हो गए.मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली इंदिरा जैन सुबह करीब साढ़े सात बजे वैष्णव स्कूल के सामने स्थित जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं.

मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके नजदीक पहुंचे. पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और तीनों आरोपी तेज रफ्तार से भाग निकले. महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े. कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद खुद को घिरता देख आरोपियों ने हथियार निकालकर लोगों को धमकाया. हथियार देखकर लोगों को रुकना पड़ा और इसी का फायदा उठाकर बदमाश एमओजी लाइन की ओर फरार हो गए. सूचना मिलते ही मल्हारगंज पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने के संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चेन स्नेचिंग का प्रकरण दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज

Fri Jul 10 , 2026
दिग्गज गायिका परवीन सुल्ताना ने अपनी अनूठी आवाज से अलग पहचान बनाई। आरडी बर्मन ने परवीन की पर भरोसा जताते हुए कुदरत के गीत हमें तुमसे प्यार कितना का फीमेल वर्जन उनसे गवाया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिग्गज गायिका परवीन सुल्ताना ने अपनी सुरीली आवाज और शास्त्रीय संगीत की गहरी […]

You May Like