जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम में बदमाश रईस चपटा पर चाकू से हमला हमला कर दिया गया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। हमला किसने और किन कारणों से किया है, इसका पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि ठक्कर ग्राम में रईस चपटा पर चाकू से हमला किया गया है, हमलावर का फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर रही है। रईस चपटा का अपराधिक रिकॉर्ड है।
