मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शुक्रवार को रेल लाइन पार करते समय एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था।

वह फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय रेल लाइन पार कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उसकी पहचान के लिए जेब में मिले सामान की तलाशी ली जा रही है। व्यक्ति किस परिस्थिति में मालगाड़ी की चपेट में आया, इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने मुरैना में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

Fri Oct 16 , 2026
मुरैना:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सायं मुरैना पहुंचे। मुरैना हेलीपैड पर जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और अन्य स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने मुरैना स्थित जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का दौरा किया और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अन्य शासकीय संस्थानों उत्कृष्ट […]

You May Like