उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द खंडूरी का निधन

देहरादून 19 मई (वार्ता) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया है।

वह 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

उनकी पुत्री एवं राज्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की।

राज्य गठन के बाद श्री खंडूरी ने चौथे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उसके बाद दुबारा उन्हें छठे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। वर्ष 1990 में वह सेना की इंजीनियर कोर से मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने लोकसभा का टिकट पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से दिया। केंद्र में श्री वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व वाली सरकार में उन्हें राज्यमंत्री का दायित्व भी दिया गया। वह ईमानदार मिजाज के नेताओं में शुमार थे।

दिवंगत खंडूरी का जन्म एक अक्टूबर 1934 को हुआ था । उन्होंने 1954 से 1991 तक भारतीय सेना की ‘इंजीनियर्स कोर’ में एक शानदार करियर के रूप में अपनी सेवाएं दीं। सेना में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया था।

Next Post

युवा एथलीटों ने सचिन तेंदुलकर के साथ किया मैदान साझा

Tue May 19 , 2026
अहमदाबाद, 19 मई (वार्ता) अहमदाबाद में एसआरटी10 एल्टेवॉल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रेरक और भावुक कर देने वाला अवसर देखने को मिला, जब क्रिकेट के महान खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर ने एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवा एथलीटों के साथ समय बिताया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों, […]

You May Like