तेज रफ्तार एंबुलेंस के पीछे तस्करी की आशंका में घंटों दौड़ी पुलिस

सिंगोली। कस्बे में बीती रात एक संदिग्ध घटना घटित हो गई जब पुलिस के घेरे में दौड़ती तेज रफ्तार हरियाणा पासिंग एंबुलेंस ग्राम बड़ी के पास 11 केवी विद्युत पोल को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश निवासी पुष्पेंद्र सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी कित्तु खेड़ी, अमित सिंह पिता जनादर सिह राजपूत उम्र 31 वर्ष निवासी गुडग़ांव सूरज सिंह पिता सुरजीत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी हिमाचल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों की माने तो रतनगढ़ पुलिस ने सूचना के बाद संदिग्ध एंबुलेंस का पीछा किया। तेज रफ्तार एंबुलेंस रात करीब 8 बजे सिंगोली कस्बे से बंदूक की गोली की तरह तेज रफ्तार से गुजरी तो लोग भयभीत होने के साथ-साथ आशंकित भी हो गए। आखिर पुलिस गाडिय़ों के घेरे में एंबुलेंस चालक को इस तरह भागने की क्या मजबूरी थी। लोग इधर-उधर फोन लगाते देर रात तक जानकारी लेते रहे लेकिन मामले का खुलासा नहीं हुआ।

इधर सिंगोली पुलिस को भी आशंका हुई तो सिंगोली पुलिस ने भी एंबुलेंस का पीछा किया। लेकिन एंबुलेंस पुलिस को चकमा देते हुए कोटा मार्ग को छोडक़र चक सोडिजर मार्ग पर सौर ऊर्जा प्लांट की ओर मुड़ गई। और ग्राम बड़ी के पास तीव्र मोड़ पर एंबुलेंस 11द्म1 विद्युत पोल को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तब सौर ऊर्जा प्लांट ड्यूटी पर लगे गार्ड्स ने तुरंत ही दौडक़र दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को निकलना चाहा। लेकिन तब ही पुलिस की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई। तथा दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को घेर लिया। तलाशी और अन्य खानापूर्ति के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश निवासी तीन गंभीर घायलों को सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन कान और नाक से खून बहने के कारण डॉक्टर ईतेश व्यास ने उन्हें रेफर कर दिया।

इस संबंध में सिंगोली पुलिस का कहना है कि मामला एक्सीडेंट का है। लेकिन 35 किलोमीटर तक चकमा देने और तेज रफ्तार भागने के पीछे उन्होंने पुलिस को चोर उचक्को से लूट जाने की आशंका में भागना बताया है। पुलिस के मुताबिक मामला दुर्घटना का है और कुछ नहीं

Next Post

गुरहर पहाड़ में प्रस्तावित गोल्ड माइनिंग परियोजना पर ग्रामीणों की आपत्तियां

Sun Feb 8 , 2026
सिंगरौली। चितरंगी ब्लॉक के सिलफोरी-सिधार क्षेत्र स्थित गुरहर पहाड़ में प्रस्तावित सोने की खदान परियोजना को लेकर स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों के बीच असहमति के स्वर सामने आ रहे हैं। हाल ही में आयोजित लोक जनसुनवाई में कई ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए क्षेत्र में खनन गतिविधि शुरू किए […]

You May Like