
बालाघाट। आज 24 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटंगी आगमन के दौरान क्रांतिकारी पार्टी की महिला कार्यकर्ता भूमेश्वरी सोनगड़े ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा उठाई गई उस मांग का उल्लेख था, जिसमें बाघ के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मांग को स्वीकार करते हुए कटंगी में आयोजित कार्यक्रम में इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा की। अब बाघ हमले में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।
