
खंडवा। अमावस्या की रात कब्रें खोदकर सनसनी फैलाने वाला कबरबिज्जू कोई रहस्यमयी जीव नहीं, बल्कि 50 वर्षीय शातिर अपराधी अय्यूब खान निकला। पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया।
अय्यूब जेल में सुनी तांत्रिक क्रियाओं की बातों से प्रभावित होकर कब्रें खोदता और लाशों से छेड़छाड़ करता था। उसका मकसद इच्छाधारी बनकर हर सहूलियत पाना था।
आरोपी इससे पहले भी अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है और चोरी व हमलों सहित एक दर्जन अपराधों में लिप्त रहा है। जेल से 19 मई 2025 को छूटने के 10 दिन के भीतर ही उसने खंडवा व सिहाड़ा में करीब आठ कब्रें खोद डालीं।
गांव और शहर में उसकी दहशत इतनी थी कि लोग उसे देखते ही रास्ता बदल लेते थे। समाज और समुदाय ने मांग की है कि ऐसे अपराधी को अब कभी खुले समाज में न छोड़ा जाए।
