ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को किचया गया है नष्ट : ट्रम्प

वाशिंगटन, 30 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को ‘खत्म या फिर पूरी तरह से नष्ट’ कर दिया है। श्री ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा, “ईरान में बड़ा दिन। हमारी महान सेना ने कई लंबे समय से वांछित लक्ष्यों को खत्म और नष्ट कर दिया गया है।” हालांकि, उन्होंने न तो विस्तार से जानकारी दी और न ही लक्ष्यों की पहचान की।
एक संबंधित घटनाक्रम में, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने सोमवार को घोषणा की कि 29-30 मार्च की रात को अदचित अल कुसैर में एक गोला फटने से संयुक्त राष्ट्र का एक शांति रक्षक मारा गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यूएनआईएफआईएल ने शांति रक्षक की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया। इसने यह भी नहीं बताया कि गोला किसने दागा था। एजेंसी ने कहा, ”हमें गोले के स्रोत का पता नहीं है। हमने सभी परिस्थितियों का निर्धारण करने के लिए जांच शुरू कर दी है।”

यूएनआईएफआईएल ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों को बनाए रखने और शांति रक्षकों को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों से बचते हुए हर समय संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यूएनआईएफआईएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शांति रक्षकों पर जानबूझकर किए गए हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं। यह युद्ध अपराध के समान हो सकते हैं। ने कहा कि इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बहुत से लोगों की जान गई है। इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है। हिंसा समाप्त होनी चाहिए।

Next Post

इजरायली सेना का तेहरान में सैन्य ठिकानों पर नए हमलों का दावा

Mon Mar 30 , 2026
यरूशलेम, 30 मार्च (वार्ता) इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि वह तेहरान पर लक्ष्य साधकर उसके सैन्य ठिकानों पर नये हमले कर रहा है।आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “इजरायली रक्षा बल वर्तमान में पूरे तेहरान ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी सैन्य ढांचों पर हमले कर रहा है।” गौरतलब […]

You May Like