अवैध संबंध के शक ने ली मासूम की जान, महिला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी के एक खेत में 23 फरवरी को एक 8 साल की मासूम बालिका का शव तलाश के बाद मिला था। पुलिस ने गहन जांच पड़ताल शुरू किया, पीएम रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हुई और पुलिस ने इस अंधीहत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुये आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हत्या की वजह अवैध संबंध के शक में की गई थी।

घटना के संबंध में गढ़वा थाना टीआई विद्या वारिधि तिवारी ने बताया कि 22 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे एक 8 वर्षीय लड़की मोना (परिवर्तित नाम )ग्राम नेवारी से गायब हो गई थी। तलाश के बाद दूसरे दिन अपहृता लड़की का शव फरियादी के घर के समीप गेहूॅ के फसल से बरामद हुआ था। जिसका पोस्टमार्टम चितरंगी में चिकित्सको के द्वारा की गई थी, लेकिन मृतिका बालिका के परिजन इस पीएम रिपोर्ट से संतुष्ट नजर नही आ रहे थे, इसके बाद शव का पुन: पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा से कराया गया, मेडिकल रिपोर्ट में मोना की मौत की वजह मुॅह एवं गला दबाकर दम घुटने से होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) बढ़ाया जाकर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता साजी में जुट गई। इस दौरान पुलिस की शक की सुई आरोपिया रानी देवी पनिका पति बाबूलाल पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी नेवारी तरफ गई। पुलिस ने आरोपिया को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जहां पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपिया को इस बात का शक था कि मृतिका मोना की मॉ के साथ उसके पति का अवैध संबंध है। उसका शक और गहरा गया था कि मोना उसके पति की ही बच्ची है। टीआई के अनुसार 22 फरवरी को सुबह 9 बजे मोना को अकेले में पाकर अपने घर के अंदर ले जाकर बिस्तर पर लिटाते हुये मुॅह एवं गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, एसआई बीपी कोल, मनोज सिंह चौहान समेत अन्य पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

Next Post

होली पर खण्डेलवाल ने दी शुभकामनाएं: प्रेम, समरसता और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और सनातन परंपरा में इसका विशेष महत्व है। यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा […]

You May Like

मनोरंजन