होली पर खण्डेलवाल ने दी शुभकामनाएं: प्रेम, समरसता और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और सनातन परंपरा में इसका विशेष महत्व है। यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि होली समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना को मजबूत करती है। सभी लोग पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने अपील की कि होली इको-फ्रेंडली तरीके से मनाई जाए। गोबर से बने कंडे और गौ-काष्ठ का उपयोग कर होली जलाएं, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्नेह के बंधन मजबूत कर ही पर्व को सार्थक बनाया जा सकता है।

Next Post

कलेक्टर की अध्‍यक्षता में हुई लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक 

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने विभिन्‍न समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्‍न समस्‍याओं की विभागवार समीक्षा कर कमियों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कहा कि होली पर्व के दौरान दुग्‍ध संबंधी उत्‍पादों की जांच […]

You May Like

मनोरंजन