कलेक्टर की अध्‍यक्षता में हुई लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक 

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने विभिन्‍न समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्‍न समस्‍याओं की विभागवार समीक्षा कर कमियों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कहा कि होली पर्व के दौरान दुग्‍ध संबंधी उत्‍पादों की जांच करें। कलेक्‍टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जितने भी होली जलाने के स्‍थान हैं उनका नि:शुल्‍क पंजीयन करें और उनमें गौकाष्‍ट का उपयोग करें। उन्‍होंने पीएम स्‍वनिधि, प्रधानमंत्री जन मन योजना, किसानों की ई-केवायसी, पहली कक्षा में प्रवेश उत्‍सव, वन ग्राम, राजस्‍व ग्राम, स्‍वरोजगार योजनाओं का संचालन के संबंध में विशेष चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। इसके अलावा सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा भी की। उन्‍होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित कर आपेक्षित प्रगति लाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

एचपी वैक्‍सीनेशन के लिए बनेंगे 33 सेंटर

कलेक्‍टर ने एचपी वेक्‍सिनेशन के संबंध में जानकारी देकर कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसे बीमारियों के बचाव के लिए 14-15 वर्ष की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह टीका मुफ्त लगाया जा रहा है। अभी जिले में 13 सेंटर बनाये गये हैं और अगले हफ्ते 33 सेंटर बनाये जायेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राहत स्‍कीम के बारे में जानकारी देकर कहा कि अब कहीं भी किसी भी व्यक्ति के साथ आकस्मिक सड़क दुर्घटना होने पर घायलों के ईलाज सभी अस्पतालों में 7 दिन तक 1.50 लाख रूपये तक निशुल्क किया जायेगा। सात दिन के बाद उसे आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल में शिफ्ट करने पर आयुष्मान योजना के तहत ईलाज किया जायेगा।

Next Post

1 अप्रैल से एलपीजी वाहनों में नहीं जाएंगे बच्चे स्कूल 

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर। विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर जिले में एक अप्रैल के से एलपीजी से चलने वाले वाहनों से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन को प्रतिबंधित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक […]

You May Like

मनोरंजन