भोपाल: राजधानी में प्रशासन की सख्ती के बावजूद जमाखोरी कम नहीं हो रही है. वहीं मंगलवार को भोपाल टाकीज क्षेत्र में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के साथ लंबी लाइन देखी गई. लोगों को रसोई गैस सिलेंडर से अभी राहत नहीं मिल पा रही है. जहां प्रशासन लगातार इस पर निगरानी बनाए हुए है. और आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी भी कर रही है. जिला आपूर्ति दल ने सूचना पर बैरागढ़ में एक जगह छापेमारी की. इनकी गिनती की गई तो यह करीब 50 निकले. घरेलू गैस सिलेंडर को कालाबाजारी करने के उद्देश्य से रखा हुआ था.जिनको जब्त किया गया.
बुकिंग में आई कमी
अब शहर में गैस सिलेंडरों की बुकिंग में कमी आती जा रही है. जहां प्रतिदिन 14 हजार से ज्यादा बुकिंग हो रही थी वह अब 11 हजार हर गई है. जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अफवाहों की वजह से लोगों ने सिलेंडर जमा कर लिए हैँ. जिससे अब कई एजेंसियों पर बुकिंग ही नहीं आ रही है. जादौन ने आगे बताया कि भोपाल की 3 बड़ी एजेंसियों पर ही बुकिंग ज्यादा आ रही है। दो दिन पहले शहर में 28 से 30 हजार तक बुकिंग सप्लाई 22 हजार तक हो रही थी, इस वजह से पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया है.
चिचली बैरागढ़ में गैस चोरी आई सामने
कोलार स्थित बैरागढ़ चीचली में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी के वाहन चालक के घर के बाहर जांच में कम तौल के सिलेंडर पकड़ाए हैं. नापतौल विभाग ने दोपहर 1 बजे सिद्धार्थ गैस एजेंसी के वाहन चालक राजू मेवाड़ा के निवास के बाहर गैस एजेंसी के वाहन में से 42 सिलेंडर की जांच की गई. सील पैक 31 सिलेंडरों में 3 किलो तक गैस कम पाई गई. 45 गैस सिलेंडर में गैस कम और वाहन अवैध स्थान पर खड़ा होने के कारण मौके से खाद्य विभाग द्वारा 19 सिलेंडर और नाप तौल विभाग द्वारा 39 घरेलू गैस सिलेंडर और लोडिंग ऑटो मौके से जप्त किया गया
