सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मैहर:सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित रोड सेफ्टी समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने बुधवार को मैहर पहुंचकर जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर नियमित समीक्षा के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, आरटीओ, एनएचआई तथा पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दो वर्षों में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, चालानी कार्रवाई और यातायात जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की.

समीक्षा के दौरान अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में मैहर जिले द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि छोटे जिलों में मैहर इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर प्रभावी निवारक उपाय लागू करने पर जोर दिया.

बैठक में मां शारदा की नगरी मैहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई. समिति अध्यक्ष ने बिना परमिट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, सभी वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.

उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर निगरानी बढ़ाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों में आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए. साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया

Next Post

बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

Thu Jun 11 , 2026
इस मानसून में चाय की प्याली के साथ गरमा गरम पकौड़े का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां आपको खास और आसान पकोड़े की विधि बताई जा रही है। छह तरह के पकौड़े आप बारिश के हर दिन घर पर आसानी से बना सकते हैं। पालक के पकोड़े- कुरकुरे और […]

You May Like