दमोह: जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी छोटे लाल अहिरवार शनिवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए. वे बाइक से मारा पथरिया से दमोह लौट रहे थे, तभी मारा के पास अचानक किसी जंगली जानवर से उनकी बाइक टकरा गई.हादसे में छोटे लाल अहिरवार को गंभीर चोटें आई हैं.
सूचना मिलते ही उन्हें जिला अस्पताल दमोह लाया गया.फिलहाल उनका इलाज सर्जिकल वार्ड में डॉ. उमेश तंतुवाय की देखरेख में चल रहा है.डॉक्टरों के अनुसार जेल प्रहरी की हालत स्थिर है.पुलिस ने मामले की जानकारी ली है.मारा पथरिया मार्ग पर जंगली जानवरों के अचानक सड़क पर आ जाने से हादसों की आशंका बनी रहती है.
