‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। गौतम की बातों से राही भड़क जाएगी, वहीं प्रेरणा प्रेम के साथ फ्लर्ट कर घर में बवाल मचाएगी।
राजन शाही का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों टीआरपी को लेकर चर्चा में है। लंबे समय से दर्शक शो की कमजोर होती कहानी से नाराज थे, लेकिन अब मेकर्स ट्रैक को फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। आने वाले एपिसोड्स में ऐसा ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हैरान कर देगा। अब तक शो में आपने देखा कि भारत का रजनी अपने घर में स्वागत करती है, लेकिन जल्द ही भारती को पता चल जाता है कि रजनी ने अनुपमा से कुछ अहम कागज़ों पर साइन करवा लिए हैं।
जब भारती सच्चाई सामने लाने की कोशिश करती है, तो रजनी उसे बहू होने का फर्ज याद दिलाकर चुप करा देती है। मजबूरन भारती अनुपमा को कुछ भी नहीं बता पाती। इसी बीच ख्याति, अनुपमा को फोन करके कोठारी हाउस आने का न्योता देती है और प्रार्थना के बेबी शॉवर की याद दिलाती है। यह सुनकर अनुपमा उलझन में पड़ जाती है कि उसे एक बार फिर ` का सामना करना चाहिए या नहीं। लेकिन इसी दौरान कहानी में ऐसा तूफान आने वाला है, जो राही की जिंदगी को पूरी तरह हिला देगा।
