चुनावी प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने से फ्लैट के पास आग लगने पर डेजी शाह भड़क गईं। वीडियो शेयर करते हुए डेजी ने कहा कि चुनाव के नाम पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
बीएमसी इलेक्शन 2026 से पहले चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है, लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह एक गंभीर घटना को लेकर गुस्से में नजर आईं। डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी नाराज़ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके फ्लैट के बगल वाली बिल्डिंग में चुनावी प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने की वजह से आग लग गई।
डेजी शाह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग लगने की घटना ने उन्हें कितना डरा दिया है। वीडियो में वे कहती हैं कि ये सब यहां इलेक्शन की वजह से हो रहा है। लोग रास्ते पर पटाखे फोड़ रहे हैं और उसी वजह से बिल्डिंग में आग लग गई है। लोग समझते नहीं हैं। ये बेवकूफ सरकारी लोग हैं जो हर एक बिल्डिंग में जाकर प्रचार कर रहे हैं।
