ग्वालियर पुलिस की देर रात कॉम्बिंग गश्त में 190 फरार वारंटी गिरफ्तार एवं 252 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की हुई चेकिंग

ग्वालियर:जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 09/10 अगस्त 2026 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर, अति.पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 92 स्थाई वारंट, 98 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 128 गुण्डा एवं 124 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Next Post

तो क्या गांजा तस्करी का सी एण्ड एफ बन चुका है सतना..?

Tue Aug 11 , 2026
सतना : सी एण्ड एफ यानी कैरिंग एण्ड फारवर्डिंग शब्द का प्रयोग वैसे तो घरेलू व्यापार और वितरण व्यवस्था के लिए किया जाता है. लेकिन पिछले दिनों कानपुर में गांजे की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों ने जो खुलासा किया है, उससे सतना जिले की कानून-व्यवस्था के लिए […]

You May Like