गरज के साथ गिरे ओले से फसले तबाह

ग्वालियर: डबरा में बेमौसम बारिश का किसानों पर कहर टूटा है. क्षेत्र में गरज के साथ गिरे ओले से फसले तबाह हो गई. करीब 50 फीसदी फसलों का नुकसान हुआ है.बीती रात अचानक हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया है.

ओले के साथ गिरी बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसले बर्बाद हो गई. अब किसान सरकार से मदद की गुहार लेकर अपने खेतों में खड़े हैं कि कोई सरकारी नुमाइंदा आएगा और सर्वे करेगा. बारिश और ओला के कारण खेतों में खड़ी रवी सीजन की फसले जमीन पर लेट गई. इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों को अब आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है।

Next Post

खेरे की देवी' मंदिर में गूंज रहे माता के जयकारे, सिद्ध पीठ पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

Sat Mar 21 , 2026
छतरपुर: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर छतरपुर शहर पूरी तरह शक्ति की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन और सिद्ध ‘खेरे की देवी’ माता मंदिर में सुबह […]

You May Like