रुद्र सागर पर बने 22 करोड़ के ब्रिज का सीएम ने किया लोकार्पण

मानसरोवर द्वार से शक्ति पथ को जोड़ेगा ब्रिज
5 करोड़ की लागत से मोती नगर कम्युनिटी हॉल का भी लोकार्पण
शनिवार को मुख्यमंत्री ने दी उज्जैन को करोड़ों की सौगात

उज्जैन:शास्त्रों में वर्णित रुद्र सागर के ऊपर एक पैदल पुल बनाया गया है।स्मार्ट सिटी द्वारा इसका निर्माण किया गया है. इसका शनिवार को सीएम ने लोकार्पण किया.अब महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्रवेश द्वार खुल गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया. स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा ने बताया कि महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को इस ब्रिज से सुविधाएं मिलेगी।गणेश नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने बने ब्रिज की शुरुआत हो गई है.

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पीछे ब्रिज
उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के अधीक्षण अभियंता नीरज पांडे ने बताया ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रूद्र सागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए करीब ढाई वर्ष पहले मई 2022 में ब्रिज का काम शुरू किया गया था. ब्रिज 200 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा बनाया गया है. ब्रिज के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है. ब्रिज का निर्माण 2023 नवंबर से पहले होना तय हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष देरी से इसका काम पूरा हो पाया है. आज लोकार्पण के बाद ब्रिज की शुरुआत होने के बाद श्रद्धालु सीधे मानसरोवर गेट पहुंचेंगे.

कम्युनिटी हाल लोकार्पण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मोती नगर कम्युनिटी हाल का भी लोकार्पण किया. यहां कभी 150 से 200 परिवार रहते थे, जिन्हें विस्थापित करते हुए उन्हें दाऊद खेड़ी भेज दिया और यहां पर इंदौर-उज्जैन रोड प्रशांति धाम के कॉर्नर पर 5 करोड़ की लागत से नगर निगम में कम्युनिटी हाल का निर्माण किया है, जिसका लोकार्पण भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया.

Next Post

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था में सुधार

Sun Feb 16 , 2025
भक्तो को अच्छे हो रहे है दर्शन जयप्रकाश पुरोहित ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध प्रणव ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की दर्शन व्यवस्था में दो दिन से बहुत सुधार आ गया है. इससे भक्तों में हर्ष व्याप्त है. सभी भक्तों को अच्छे दर्शन हो रहे है. गर्भ गृह में धक्का मुक्की भी नहीं हो रही […]

You May Like