शाहिद कपूर की स्टेप मॉम हैं ‘खिचड़ी’ की हंसा, फिर भी रिश्ता है बेहद खास

Supriya Pathak Birthday: खिचड़ी की हंसा के रूप में सुप्रिया पाठक आज भी दर्शकों की पसंद हैं। शाहिद कपूर की स्टेप मॉम होने के बावजूद उनका रिश्ता बेहद खास है। उन्होंने फिल्मों और टीवी में अपनी पहचान बनाई।

2000 के दशक की शुरुआत में स्टार प्लस पर आया कॉमेडी सीरियल ‘खिचड़ी’ आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। इस शो में गुजराती परिवार की मासूम और मजेदार बहू हंसा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुप्रिया पाठक ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से घर-घर पहचान बनाई। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि सुप्रिया पाठक सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि कई गंभीर और रोमांटिक भूमिकाएं भी निभा चुकी हैं।

सुप्रिया पाठक का जन्म 7 जनवरी 1961 को मुंबई में हुआ था। सुप्रिया पाठक आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। सुप्रिया पाठक मशहूर थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस दीना पाठक और बलदेव पाठक की बड़ी बेटी हैं। सुप्रिया पाठक की छोटी बहन रत्ना पाठक शाह भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। सुप्रिया पाठक ने मुंबई यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और साथ ही भरतनाट्यम नृत्य की ट्रेनिंग भी ली। कॉलेज के बाद सुप्रिया पाठक ने पृथ्वी थिएटर जॉइन किया, जहां उनकी मां दीना पाठक नाटकों का निर्देशन किया करती थीं। यहीं सुप्रिया पाठक की अभिनय प्रतिभा को मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल ने पहचाना।

Next Post

जब बिपाशा बसु ने विनोद खन्ना की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट

Wed Jan 7 , 2026
बिपाशा बसु ने मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर तय किया। उन्होंने विनोद खन्ना की फिल्म को ठुकराकर अक्षय कुमार की ‘अजनबी’ से डेब्यू किया। बॉलीवुड में लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि हीरोइन बनने के लिए गोरा रंग और छरहरी काया जरूरी है। लेकिन […]

You May Like