13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त लेकिन ग्वालियर फिर बाहर

ग्वालियर:मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला फिर शुरू करते हुए 13 नगर निगमों में एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। लेकिन इस सूची में ग्वालियर नगर निगम का नाम शामिल नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ग्वालियर को इस चरण में क्यों छोड़ दिया गया।

राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि ग्वालियर में भाजपा के बड़े दो बड़े नेताओं और विभिन्न गुटों के बीच संतुलन बनाना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। यही वजह हो सकती है कि एल्डरमैन नियुक्ति पर फिलहाल निर्णय टाल दिया गया हो।

कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्वालियर में प्रभावशाली नेताओं के समर्थकों के बीच नियुक्तियों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण सरकार जल्दबाजी से बच रही है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ग्वालियर नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्तियां कब होंगी और सरकार किस फार्मूले के तहत इन नामों को अंतिम रूप देगी

Next Post

आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स

Wed Jul 22 , 2026
Galaxy Z Fold 8: Samsung आज ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट में 3 नए फोल्डेबल फोन और 2 स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। शाम 6:30 बजे से मेगा इवेंट के जरिए करेगा अनवील। टेक की दुनिया में आज का दिन बेहद बड़ा और ऐतिहासिक होने जा रहा है। दुनिया की दिग्गज […]

You May Like