1 किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो आदतन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.048 किलोग्राम चरस और एक हुंडई कार जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई 24/25 मई की दरम्यानी रात लक्ष्मीबाई नगर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में की गई। पुलिस को देख घबराए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अब्दुल रईस (48), निवासी बड़वानी और मोहम्मद बाबर (40), निवासी मल्हार पलटन, इंदौर के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशे के आदी होने और जल्दी पैसे कमाने की लालच में चरस तस्करी करना कबूला। दोनों आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अब्दुल रईस के खिलाफ सदर बाजार व मल्हारगंज थानों में झगड़े, धमकी और जुआ एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद बाबर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पहले से दर्ज है। क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

भाजयुमो ने की मैराथन दौड़ आयोजित

Sun May 25 , 2025
दमोह: पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गाया. जिसमें उपस्थित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, दीपक मिश्रा, महेंद्र राठौर, आलोक चौबे, राजुल चौराहा ललित गुप्ता, […]

You May Like