देशभक्ति के नारों से गूंजी शाजापुर की गलियां

शाजापुर, स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को शाजापुर जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में देशप्रेम की भावना के साथ विद्यार्थी सहित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, मातृ शक्ति, शासकीय सेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों और नागरिकों का विशाल जनसैलाब उमड़ा. करीब 20 हजार से अधिक लोग हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए. इन देशभक्ति नारों से शाजापुर की गलियां गूंज उठी.

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुपाड़ा रोड़ से क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने किया. तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर विधायक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए विद्यार्थीगणों, युवाओं, बुजुर्गों, आमजनों, शासकीय सेवकों, सामाजिक संगठनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी. तिरंगा यात्रा दुपाड़ा रोड़ से प्रारंभ होकर ट्रेफिक पाइंट, बस स्टैंड, नई सडक़, आजाद चौक, छोटा चौक, सोमवारिया, मगरिया, बस स्टैंड होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के ग्राउण्ड में समाप्त हुई. तिरंगा यात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया. तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर ने किया और में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान गाया. इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पं. दिनेश तिवारी, महेश भावसार, गोविंद नायक, जिला पंचायत सीईओ व तिरंगा यात्रा नोडल अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, प्रभारी अपर कलेक्टर आलोक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, होमगार्ड कमाण्डेन्ड विक्रमसिंह मालवीय, जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती रीना शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे.

 

7 किमी लंबी यात्रा…

 

यह तिरंगा यात्रा लगभग 7 किलोमीटर से अधिक लंबी थी, जिसमें लगभग 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए. रैली में श्रीमती मुस्कान भावसार रानी लक्ष्मीबाई के परिधान में घोड़े पर सवार होकर व भाग्यश्री भारत माता के परिधान में रैली के आगे चल रही थी. साथ ही तिरंगा यात्रा में बैंड आकर्षण का केन्द्र बने.

Next Post

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर देर रात में पहुंचे सैलाना

Wed Aug 12 , 2026
सैलाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मंगलवार देर रात रतलाम जिले के प्रवास के दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोनी परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने श्याम टेलर का स्वागत करते […]

You May Like