भरभडिय़ा फंटे पर हादसा, ट्रेलर ने कुचले दो युवक, मौत के बाद परिजनों का जिला अस्पताल में धरना

नीमच। नीमच के समीप भरभडिय़ा फंटे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे ने सरवानिया महाराज गांव के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद पिता रामचंद्र रेगर और भूपेंद्र सिंह उर्फ सोनू पिता भंवर सिंह राजपूत के रूप में हुई है।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार सीमेंट क्लिंकर से भरा ट्रेलर नीमच से मंदसौर की ओर जा रहा था, जबकि दोनों युवक मजदूरी कर नीमच से जावद लौट रहे थे। इसी दौरान भरभडिय़ा फंटे पर ट्रेलर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक ट्रेलर में फंस गए और करीब 50 फीट तक घसीटते चले गए। बेकाबू ट्रेलर चौराहे पर लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में जा घुसा और बिजली के खंभों से टकरा गया,जिससे 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग हुई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान और कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस और डायल-112 की टीमें भी तत्काल पहुंचीं। ट्रेलर अत्यधिक भारी होने के कारण क्रेन उसे हिला नहीं सकी। इसके बाद तीन जेसीबी मशीनों की मदद से सडक़ पर ही ट्रेलर से क्लिंकर खाली कराया गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात 11:30 बजे पहला और 12:30 बजे दूसरा शव निकाला जा सका।पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक हृरु01्र॥0720 को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने थे,लेकिन परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए।परिजनों का कहना है कि दोनों युवक अत्यंत गरीब परिवारों से थे और मजदूरी ही आजीविका का एकमात्र साधन था। गोविंद अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था, उसके दो छोटे बेटे हैं जबकि भूपेंद्र तलाकशुदा था और माता-पिता का सहारा था। परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा ठोस आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की जाती, वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर उचित सहायता का आश्वासन दिया,जिसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ,लेकिन परिजन अब भी मदद की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Next Post

आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीजीपी से की सौजन्य भेंट

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल। राज्य प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पाँच अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की। यह संवाद प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श तथा विभिन्न सेवाओं के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित […]

You May Like