लापता हुई दो बहनें, एक मिली, एक की तलाश

अहमदपुर। पुलिस ने लापता दो बहनों में से एक को बरामद कर परिजनों को सौंपा. वहीं दूसरी की तलाश जारी है. ग्राम आछारोही निवासी फरियादी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई दोपहर 3 बजे मेरी बच्ची एवं मेरे साडू भाई की बच्ची खेत के मकान का बोल कर गई. दोनों बच्चियां घर वापस नहीं आई तो उन्हें सभी जगह तलाशा गया. लेकिन कहीं पता नहीं चला. थाना प्रभारी रमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बालिकाओं की तलाश के लिए दो टीम गठित कर रवाना किया.टीमों ने तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर एक बालिका को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया. वहीं दूसरी बालिका की तलाश जारी है.

Next Post

भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में कांग्रेस ने निकाली भव्य जय हिन्द यात्रा

Fri May 30 , 2025
सीहोर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर देश की सेना द्वारा कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शुकवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई. जो […]

You May Like