
सीहोर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर देश की सेना द्वारा कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए शुकवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई. जो कोतवाली चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली. यात्रा में कांग्रेसजनों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए. जय हिन्द यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना जिंदाबाद सहित देश भक्ति नारे लगाए.
इस मौके पर राजीव गुजराती ने कहा कि हम सभी देशवासियों को कर्नल सौफिया कुरैशी एवं विंग कमाण्डर व्योमिका सिंह सहित देश के सभी वीर नवजवानों पर गर्व है. सेना के शौर्य और स मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जय हिंद यात्रा निकाली गई.
