ढाबा कर्मचारियों की हत्या में एक महिला समेत पांच और गिरफ्तार

इंदौर:हीरानगर क्षेत्र में ढाबा कर्मचारी तेजपाल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक महिला समेत पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों ने हत्या के बाद मुख्य आरोपियों को पुलिस से बचाने और शहर से बाहर निकलने में मदद की. सोशल मीडिया के जरिए पुलिस की गतिविधियों की जानकारी भी आरोपियों तक पहुंचाई जा रही थी.
मामले में हंसराज उर्फ काला, गब्बू, जय विराट और विशाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही थी. चारों ने दो दिन पहले न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उनके संपर्क में कुछ अन्य लोग भी थे, जो गिरफ्तारी से बचने में उनकी मदद कर रहे थे.

एसीपी रुबीना मिजवानी का कहना है यश कहार, अंकित कहार, अजय राठौर और विशाल की बहन पायल आरोपियों तक इंस्टाग्राम के माध्यम से पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी पहुंचा रहे थे. उनका दावा है कि इन्हीं लोगों की मदद से मुख्य आरोपी उज्जैन पहुंचे थे. इस दौरान इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जब्त की हैं. जांच में पायल की भूमिका हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने में भी सामने आई है. उसने खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू छिपा दिया था.

इससे पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को बचाने के लिए हत्या से जुड़े साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया. पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे मुख्य आरोपियों को दी गई मदद, घटनाक्रम के बाद उनकी आवाजाही और छिपाए गए साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में पुलिस ने अलग-अलग आरोपों में प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है. मामले में एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने मुख्य आरोपियों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देने के साथ उन्हें उज्जैन भागने में मदद की. एक महिला द्वारा हत्या से जुड़े चाकू और खून से सने कपड़े छिपाने की बात भी सामने आई है. पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

Next Post

छतरपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा परेड ग्राउंड

Sun Aug 16 , 2026
छतरपुर। जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उमंग, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और […]

You May Like