मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई रफ्तार, कमर्शियल प्लॉट्स की ई-बिडिंग शुरू

मंदसौर। जिले के जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से एमपीआईडीसी ने कमर्शियल भूखंडों की ई-बिडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भूखंडों पर बैंक, होटल, रेस्टोरेंट, वेयरहाउस, ट्रांसपोर्ट कार्यालय, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित किए जा सकेंगे।

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जग्गाखेड़ी में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

जिले के विकसित एवं प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में 5900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव हैं, जिनसे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। जग्गाखेड़ी फेज-1 में 78 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जबकि फेज-2 में करीब 1200 करोड़ रुपये के निवेश से 4500 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। कमर्शियल प्लॉट्स के विकास से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Next Post

जनसुनवाई में गैरहाजिर अधिकारियों का कटेगा वेतन

Tue Jun 9 , 2026
सिंगरौली । जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वहीं जनसुनवाई के दौरान गायब विभाग प्रमुखों को एक दिन का वेतन काटने के भी कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर गौरव […]

You May Like