भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति में : वांगचुंक

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) भारत के जानेमाने शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंक ने शनिवार को कहा कि भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति है।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शुक्रवार को जब मैंने आज के विरोध-प्रदर्शन के लिए एकता एवं शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित आपातकाल की स्थिति में होगा।”

उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बहुत सारे नेता थे लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा किया जाएगा। अगर उन्हें रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।”

 

Next Post

जाति प्रमाण-पत्र निरस्त करने वाला एसडीएम का आदेश खारिज

Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण-पत्र निरस्त करने के रांझी के एसडीएम के आदेश को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने मामले को राज्य स्तरीय जाति जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि समिति […]

You May Like