जनसुनवाई में गैरहाजिर अधिकारियों का कटेगा वेतन

सिंगरौली । जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वहीं जनसुनवाई के दौरान गायब विभाग प्रमुखों को एक दिन का वेतन काटने के भी कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिया गया है।

इस दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने उपस्थित होकर कुल 375 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों से कई आवेदनों का तत्काल समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें एवं समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में तत्परता के साथ सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही कुछ आवेदकों द्वारा विस्थापन संबंधी समस्याओं के आवेदन भी प्रस्तुत किए गए, जिनके संबंध में अधिकारियों को नियमों के दायरे में रहकर आवेदकों को शीघ्र राहत पहुंचाने तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साप्ताहिक जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले का पूरा वरिष्ठ प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। साथ ही कलेक्टर द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

Tue Jun 9 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधार में 28 मई से लापता 14 वर्षीय सोनमतिया देवी पिता जदुवीर उर्फ जवाहिर सिंह का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार किशोरी सोनमतिया देवी 28 मई को बिना […]

You May Like