14 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला

सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधार में 28 मई से लापता 14 वर्षीय सोनमतिया देवी पिता जदुवीर उर्फ जवाहिर सिंह का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

परिजनों के अनुसार किशोरी सोनमतिया देवी 28 मई को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट मोरवा थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। आज मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव से करीब 4-5 किलोमीटर दूर जंगल में एक किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सोनमतिया देवी के रूप में की। बताया गया कि शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

००००००

Next Post

धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue Jun 9 , 2026
सिंगरौली । मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगभग आधे घंटे तक चली तेज हवाओं और धूल के गुबार के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी […]

You May Like