धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

सिंगरौली । मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगभग आधे घंटे तक चली तेज हवाओं और धूल के गुबार के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी के दौरान कई क्षेत्रों में धूल का घना गुबार छा गया। लोग दुकानों, घरों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष की यह सबसे तेज धूल भरी आंधियों में से एक रही। आंधी थमने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन सड़कों और घरों के आसपास धूल की मोटी परत जम गई। मौसम विभाग ने भी बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है।

००००००

Next Post

देवास नगर निगम पर हाथ से मैला उठवाने के आरोप, 7 दिन में जांच के निर्देश

Tue Jun 9 , 2026
देवास। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के देवास दौरा कार्यक्रम के दौरान प्राप्त एक शिकायत के आधार पर नगर निगम देवास के अधिकारियों के विरुद्ध जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हाथ से मैला […]

You May Like