जबलपुर: संजीवनीनगर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसी से कार्यमुक्त होने के बाद महिला कर्मी ने कंपनी का वाहन हड़प लिया, जब सुरवाईजर ने वापिस मांगा तो उसे धमकाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरूवार शाम मनोज गुप्ता 56 वर्ष निवासी गंगानगर कालोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रैन्शी सिक्योरिटी एण्ड प्लसमेंट सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेन्सी में सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर पदस्थ है।
कम्पनी रैन्शी सिक्योरिटी में श्रीमति सारिका गुप्ता पिता कन्हैयालाल श्रीवास्तव 48 वर्ष निवासी फेस 2 जसूसा सिटी थाना संजीवनीनगर कार्यरत थी। जुलाई 2020 में कम्पनी के नाम से खरीदी गई काले रंग की एक्टिवा एक्सेस क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 5441 कीमती लगभग 1 लाख रूपये की उन्हें कार्यालीन कार्य के लिए सुपुर्द की गई थी।
सेवा से कार्यमुक्त होने के बाद बार बार मांगने के बावजूद सारिका गुप्ता द्वारा उक्त वाहन कम्पनी को वापस नहीं किया बल्की आमना सामना होने पर उसने सारिका गुप्ता से पुन: वाहन वापस लौटाने का अनुरोध किया तो सारिका गुप्ता उसे धमकाते हुये वाहन वापस नही किया एवं उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट कराकर जेल भिजवाने की धमकी दीं।
