भोपाल: भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 161.280 लीटर अवैध शराब और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया और उसमें बैठे विनोद राय (35 वर्ष) और वैभव पाटिल (25 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान कार से 18 पेटियां देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 161.280 लीटर थी। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से शराब और वाहन को जब्त कर लिया है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी वैभव पाटिल पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
