मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे।

श्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। श्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर मॉरीशस जायेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ समारोह में भाग लेगी। प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 2015 में मॉरीशस का दौरा किया था।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि श्री मोदी यात्रा के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात करेंगे इसके अलावा प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मिलेंगे साथ ही वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय मूल के समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे और भारत की अनुदान सहायता से निर्मित सिविल सेवा कॉलेज और क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान किया जाएगा।

भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों में निहित घनिष्ठ और विशेष संबंध हैं। इसके अलावा, मॉरीशस भारत के विजन सागर, यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बयान में कहा गया है कि यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और स्थायी बंधन की पुष्टि करेगी और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी।

 

 

 

Next Post

नाबालिग के हैवान पिता को दोहरा आजीवन कारावास

Fri Mar 7 , 2025
  नवभारत न्यूज खण्डवा। नाबालिग पुत्री के साथ बलात्संग करने वाले पिता को दोहरा आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन काल के लिए कारावास) एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्राची पटेल खण्डवा द्वारा निर्णय पारित करते हुए अभियोक्त्री के पिता अभियुक्त को धारा 5 (एम)/6. […]

You May Like