एमपी के वरिष्ठ प्रचारकों में फेरबदल

सियासत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बेंगलुरु बैठक में संघ ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रचारकों में फेर बदल किए हैं. संघ में इसे दायित्व परिवर्तन कहा जाता है. ये परिवर्तन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने किए हैं. सनद रहे संघ ने मध्यप्रदेश को तीन प्रांतों मध्य भारत, महाकौशल और मालवा प्रांत में विभाजित किया है. विजय दीक्षित को सह प्रांत कार्यवाह, मध्यभारत प्रांत बनाया गया है. जबकि सुरेन्द्र को सह प्रांत प्रचारक मध्यभारत नियुक्त किया गया है.

इसी तरह केतन को मालवा प्रांत और श्रवण सैनी को महाकौशल का सह प्रांत प्रचारक की जवाबदारी दी गई है. मध्य क्षेत्र में सह क्षेत्र प्रचारक रहे अशोक पोरवाल को नई दिल्ली के नवनिर्मित केशव कुंज कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है. इनके अलावा कैलाश लववंशी – प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख और मोहित अग्रवाल सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. बहरहाल,संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैंगलुरु बैठक में मालवा प्रांत के 46 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

Next Post

मेट्रो का निरीक्षण पूरा, अब इंतजार अनुमति का

Wed Mar 26 , 2025
इंदौर: मेट्रो रेल के सभी स्टेशन का आज चीफ कमिश्नर रेल सुरक्षा ने निरीक्षण कर लिया. अब मेट्रो अधिकारियों को व्यवसायिक संचालन शुरू करने की अनुमति मिलने का इंतजार है. आज कमिश्नर ने स्पीड ट्रायल रन का परीक्षण भी किया.चीफ कमिश्नर रेल सुरक्षा का दो दिवसीय दौरा आज पूरा हो […]

You May Like