छिंदवाड़ा. दुकानदारों के साथ मारपीट कर उन्हें डराने धमकाने वाले चार उपद्रवी युवकों का पुलिस जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी बस स्टेंड के पास महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के पास एक गुपचुप की दुकान है.विगत रात्री कुछ युवकों ने गुपचुप की दुकान संचालक के साथ मारपीट कर उसे वहां पर दुकान ना लगाने की धमकी दी गई. जब उक्त बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने शहर के दुकानदारों के साथ इस प्रकार का कृत्य अगामी समय में कोई ना कर सके इसके लिए पुलिस ने आरोपी राकेश पिता द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा 35 वर्ष, रोशन पिता सम्पतराव काले 28 वर्ष, दिलीप पिता श्रवण कोलारे 19 वर्ष और राहुल पिता देवाराम खवसे 29 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आज सभी चारों युवकों का राजीव गांवी बस स्टेंड के पास महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के सामने से न्यायालय तक जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया.
