इंदौर में दूषित पानी से मौतों का मुद्दा: प्रदेश भर में पेयजल गुणवत्ता की जांच हो-नायक

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने इंदौर में दूषित पानी पीने से चार लोगों की मौत के मामले को लेकर कहा कि इंदौर में लोग पानी पीकर जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार और जिम्मेदार नेता इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने के बजाय आपसी राजनीति में उलझे हुए हैं।डॉ. नायक ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय इतने बड़े नेता है, लेकिन वे इंदौर को स्वच्छ पानी तक नहीं दिला पा रहे, वह तो मोहन यादव को हटाने में लगे हैं।

नायक ने वीडियो संदेश में कहा इंदौर जैसे बड़े शहर में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्थिति चिंताजनक हो गई है,दवा, पानी, हवा और भोजन तक पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कम से कम लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी तो उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इंदौर सहित पूरे प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

पुलिस बनी जीवन रक्षक,सड़क किनारे घायल पड़े राहगीर को समय पर अस्पताल पहुंचाया

Wed Dec 31 , 2025
दमोह:जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरा के समीप पुलिस ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की.इवेंट कर लौट रही कुम्हारी थाना पुलिस ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक राहगीर को देखा और बिना समय गंवाए उसे अस्पताल में भर्ती कराया.जानकारी के अनुसार कटनी निवासी प्रहलाद सिंह, […]

You May Like

मनोरंजन