मैकेनिकल वेंटिलेशन पर आयोजित हुआ चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम 200 डॉक्टर्स ने की भागीदारी

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज एवं सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा बेसिक्स ऑफ मैकेनिकल वैंटीलेशन विषय पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को मैकेनिकल वेंटिलेशन की मूलभूत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. सुबोध चतुर्वेदी ने मैकेनिकल वेंटिलेशन के विभिन्न पहलुओं को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक विशेषज्ञों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस कार्यक्रम में 200 डॉक्टरों ने भागीदारी की और क्विज में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर पुरूस्कार जीते। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमित जैन रहे। इस दौरान मेडिकल डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, प्रभारी डीन डॉ राजेश तिवारी, डायरेक्टर डॉ. अवधेश कुशवाह, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी डॉ जितेंद्र गुप्ता, एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सेठी, तथा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा तामस्कर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्य वक्ताओं के रूप में डॉ. जया उपाध्याय एवं डॉ. शुभा सिंघई ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ममता महोबिया, डॉ. मीना सिंह, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. कमलराज सिंह, डॉ. अनिवेश, डॉ. रितिका, डॉ. छवि, डॉ. प्रद्युमन, डॉ. क्रिस लेमोस एवं डॉ. दीपक का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

बाल विवाह के खिलाफ 100 दिन का संकल्प, स्कूलों में बच्चों को किया जा रहा जागरूक

Wed Jan 14 , 2026
बैतूल। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के उन्मूलन और भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल द्वारा जिलेभर में 100 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 27 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 8 मार्च तक चलेगा, जिसके अंतर्गत […]

You May Like