स्वर्ण श्रृंगार में हो रहे माँ जालपा के दर्शन सप्तमी, अष्टमीं एवं नवमीं पर होता है स्वर्ण श्रृंगार

राजगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ जालपा मंदिर धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है. सप्तमी, अष्टमी एवं आज रामनवमीं पर स्वर्ण श्रृंगार किया जाता है. नवरात्रि में मंदिर धाम पर धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, प्रसादी वितरण, भण्डारों का आयोजन हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि माँ जालपा मंदिर धाम पर हर दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है किंतु नवरात्रि में यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में नागरिक आते है. पंडित धर्मेन्द्र शर्मा के अनुसार नवरात्रि की सप्तमी,अष्टमी एवं आज रामनवमीं पर स्वर्ण श्रृंगार होता है. दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर धाम पहुंच रहे है. मंदिर धाम पर हर दिन भण्डारे के आयोजन हो रहे है. आज रामनवमीं पर शुभ मुहूर्त में यज्ञ की पूर्णाहुति होगी.

दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

माँ जालपा मंदिर धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र है.यहां जिले ही नहीं अपितु समीपस्थ राजस्थान, महानगरों, प्रदेश के बाहर से श्रद्धालु मंदिर धाम पर आ रहे है. दिन भर मंदिर धाम पर लोगों का तांता लगा हुआ है.

 

Next Post

राजा भोज एयरपोर्ट से समर शेड्यूल लागू: दिल्ली और नवी मुंबई के लिए दो नई उड़ानें शुरू

Thu Mar 26 , 2026
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से गुरुवार को दो नई फ्लाईट शुरू की है. यह फ्लाईट गर्मी के सीजन को देखकर यात्रियों के दवाब को कम करने के लिए की गई. यह दोनों में एक नवी मुंबई के लिए और दूसरी नई दिल्ली के लिए शुरू की गई है. यह दोनों […]

You May Like

मनोरंजन