भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर देर रात में पहुंचे सैलाना

सैलाना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर मंगलवार देर रात रतलाम जिले के प्रवास के दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सोनी परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने श्याम टेलर का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का तिलक एवं पार्टी का बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस दौरान अनुकूल सोनी ने भाजपा की रीति-नीति एवं संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोडक़र पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोडऩे पर विशेष जोर रहेगा।

तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे रतलाम

उल्लेखनीय है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रतलाम जिले में आज बुधवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के प्रवास पर आए हैं। उनके सैलाना आगमन से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

बड़े केदारेश्वर महादेव के किए दर्शन

प्रवास के दौरान श्याम टेलर ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के साथ सैलाना स्थित रतलाम जिले के प्रसिद्ध शिवालय श्री बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा केदारेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा एवं भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Next Post

रीवा शहर में यूपी की गैंग कर रही थी चैन स्नेचिंग

Wed Aug 12 , 2026
  रीवा,  चंद घंटे के अंतराल में शहर के भीतर तीन चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले बदमाशो को समान थाना पुलिस ने पकड़ा है. यूपी के बदमाशों ने एक घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है जबकि दो अन्य वारदात दूसरी गैंग ने अंजाम दिया […]

You May Like