रीवा शहर में यूपी की गैंग कर रही थी चैन स्नेचिंग

 

रीवा,  चंद घंटे के अंतराल में शहर के भीतर तीन चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले बदमाशो को समान थाना पुलिस ने पकड़ा है. यूपी के बदमाशों ने एक घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है जबकि दो अन्य वारदात दूसरी गैंग ने अंजाम दिया था.

19 जुलाई को बदमाशों ने रिंग रोड, कालेज चौराहा और अनंतपुर मोड़ के समीप तीन चेन स्नेचिंग की घटनाओं को दो घंटे अंतराल में अंजाम दिया था. रिंग रोड में बुजुर्ग दंपती शिकार बने थे जबकि कालेज चौराहे में एक महिला से बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की थी. अंनतपुर मोड़ में रिटायर्ड एएसआई के गले से चेन खींचने का प्रयास किया, लेकिन चेन जनेऊ में फंस गई जिससे वे कामयाब नहीं हो गए. पकड़े गए बदमाशों से अन्य थानों की पुलिस भी पूछताछ करने पहुंची है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने भी उक्त आरोपियों से पूछताछ की है लेकिन फिलहाल कालेज चौराहा और अनंतपुर मोड़ के समीप हुई घटना में भूमिका सामने नहीं आई है. उनके साथ जो दूसरी गैंग आई थी उसका इन दोनों घटनाओं में हांथ होने की आशंका जताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों की रिंग रोड में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई घटना में भूमिका सामने आई है. आरोपियों की पहचान अंकुश सिंह व कल्लू सिंह निवासी फतेहपुर यूपी के रूप में हुई है. घटना दिनांक को यूपी से दो अलग-अलग गैंग निकली थी जिन्होंने रीवा में तीन घटनाएं की. वारदात के बाद आरोपी मनगवां में जाकर रुके थे. पुलिस आरोपियों का यूपी से आपराधिक रिकार्ड भी जुटाने क प्रयास कर रही है. जिस तरह से बदमाशों ने घटना की थी उससे उनकी अन्य घटनाओं में भी भूमिका की जांच की जा रही है.

Next Post

शिवना में बढ़ा पानी का बहाव, छोटी पुलिया पर आवागमन बंद

Wed Aug 12 , 2026
मंदसौर। लगातार हो रही बारिश के बीच मंदसौर की शिवना नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शिवना नदी की छोटी पुलिया पर पानी आने के कारण लदुसा की ओर जाने […]

You May Like