
शुजालपुर, मध्यप्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जबलपुर में आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग के चयन प्रशिक्षण शिविर में गौरांश पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय टीम में स्थान बनाया.
चयन प्रशिक्षण में प्रदेशभर से 50 खिलाडिय़ों ने सहभागिता की, जिसमें गौरांश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया. गौरांश अब 23 अगस्त से ऑल इंडिया फु टबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय फु टबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.
