धूप ने बढ़ाई तपिश, बारिश, अंधड़ के आसार

जबलपुर। शहर में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। दिन चढ़ते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं, सूरज ने अपने तेवर दिखाने के साथ तपिश बढ़ा दी है। दिन के साथ-साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 मार्च तक जबलपुर जिले में गर्मी का असर और बढ़ेगा। इस दौरान दिन और रात, दोनों के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। दोपहर के समय धूप की तल्खी लोगों को हलाकान कर सकती है। गर्मी के इस बढ़ते ग्राफ के बीच 20 और 21 मार्च को जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी।

Next Post

सीएम का संकल्प: सिंहस्थ का हर श्रद्धालु होगा हमारा अतिथि, गीता भवन और ROB की रखी आधारशिला

Tue Mar 17 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और धार्मिक-सांस्कृतिक विकास को नई गति देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाला हर श्रद्धालु प्रदेश का अतिथि होगा और उसकी सुविधा व सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 का वैभव […]

You May Like