कांग्रेस की किसान महाचौपाल: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम स्थल पहुंचे

भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान महाचौपाल में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये हैं। उनके आगमन के साथ ही सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

दोनों नेताओं का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नेता मंच पर स्वागत कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान, महिला कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और नारों के बीच नेताओं का अभिनंदन किया गया।

कांग्रेस द्वारा आयोजित इस किसान महाचौपाल का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को उठाना और कृषि से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरना बताया जा रहा है। मंच से किसानों की आय, समर्थन मूल्य, फसल बीमा, सिंचाई व्यवस्था और कर्ज राहत जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

सड़कों पर पशु छोड़ने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती: नगर पालिका लगाएगी जुर्माना

Tue Feb 24 , 2026
छतरपुर। शहर की सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं और गंदगी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने अब सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू पशु को खुला छोड़ता है या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा […]

You May Like